फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   4704 home plan application will be verified

4704 आवासों के आवेदनों की पात्रता का होगा सत्यापन

Thu, 27 Aug 2020 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
4704 home plan application will be verified
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आए आवेदनों का सत्यापन शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) को ग्रामीणों क्षेत्र के ब्लॉक के माध्यम से 4,704 आवेदन मिले थे। शासन स्तर से इन आवेदनों में पात्रता की जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस के लिए ग्राम्य विकास विभाग की ओर से आवास निर्माण के लिए आवेदन लिए गए थे। ब्लॉकों के माध्यम से विभाग को 4,704 आवेदन मिले थे। इन आवेदनों का डाटा मिलने के बाद विभाग की ओर से आधार सीडिंग की गई। इसके बाद आवेदनों का डाटा शासन को भेजा गया है। अब शासन स्तर से निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त सभी आवेदनों के डाटा का सत्यापन शुरू किया जाए।
विज्ञापन

सत्यापन में पात्र और अपात्र का चयन किया जाए। शासन ने कहा है कि प्राप्त आवेदनों में जिन आवेदकों के मकान का निर्माण हो चुका है, उनके नाम सूची से अलग किए जाएं। सत्यापित डाटा को तैयार कर शासन को भेजा जाए। पीडी अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि शासन स्तर से आवास प्लस में आए आवेदनों के सत्यापन के निर्देश जारी किए गए हैं। सत्यापन के बाद डाटा शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed