फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   45 Minutes, 10 Transactions 2.77 Lakh Drained from Account

Hathras News: 45 मिनट.. 10 ट्रांजेक्शन, खाते से 2.77 लाख रुपये पार

Wed, 03 Jun 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 03 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
45 Minutes, 10 Transactions 2.77 Lakh Drained from Account
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
शहर के एक आढ़ती के खाते से महज 45 मिनट में 2.77 लाख रुपये पार हो गए। शातिर ने उनका मोबाइल नंबर ही हैक कर लिया और यूपीआई के जरिये खाते में सेंध लगा दी। एक के बाद एक 10 ट्रांजेक्शन में रकम साफ कर दी। खाते में और भी रुपये थे, जो कि आढ़ती ने तत्काल खाता फ्रीज कराकर सुरक्षित किए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मधुगढ़ी निवासी अमित कुमार शर्मा की हाथरस मंडी समिति में आढ़त है। वह यहीं मंडी के बाहर स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा में अपना खाता संचालित करते हैं। रविवार को साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल नंबर को संभवत: हैक या क्लोन कर लिया। इसके बाद रात 8:30 से 9:15 बजे के बीच रकम निकाली गई। जब तक अमित कुछ समझ पाते, उनके खाते से 2,77,926 रुपये कट चुके थे।
विज्ञापन


बैंक स्टेटमेंट की जांच से पता चला है कि शातिर ठगों ने इस रकम का इस्तेमाल अमेजन-पे, क्रेडिट कार्ड के बिल चुकाने और मैजिकपिन जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन भुगतान करने में किया। रात को जैसे ही पीड़ित को इस धोखाधड़ी की भनक लगी, उन्होंने तुरंत रात करीब 9:30 बजे कस्टमर केयर को फोन कर अपना बैंक खाता सीज करवाया। साइबर सेल प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि तकनीकी जांच और ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को खंगालना शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed