Job Fair: रोजगार मेला के साक्षात्कार में पहुंचे 92 अभ्यर्थी, 45 को मिली नौकरी, ऑफर लेटर पाकर चेहरे खिले
मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम हाथरस, पुखराज हेल्थ केयर प्रालि. मथुरा, जिनेवा क्रॉप साइंस प्रालि. अलीगढ़, होली हब्र्स प्रालि अलीगढ़ के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 45 अभ्यर्थियों का चयन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के जिला सेवा योजन कार्यालय में 19 जून को रोजगार मेला लगाया गया। मेले में सुबह से ही नौकरी तलाशने वाले युवा पहुंचना शुरू हो गए। इसमें 92 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। 45 को नौकरी मिली।
मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम हाथरस, पुखराज हेल्थ केयर प्रालि. मथुरा, जिनेवा क्रॉप साइंस प्रालि. अलीगढ़, होली हब्र्स प्रालि अलीगढ़ के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 45 अभ्यर्थियों का चयन किया। चयन के बाद अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी दिया गया।
नौकरी पाने के लिए आए हैं, पंजीकरण की प्रकिया पूरी कर ली है। साक्षात्कार होगा, परिणाम उसके बाद आएगा। इस तरह के आयोजन से नौकरी भी मिलती है और साक्षात्कार देने के तरीके के बारे में भी पता चलता है। - गुलशन कुमार, मीतई।
ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ता है। कम से कम एक ही छत के नीचे कई कंपनियां मिल जाती हैं।-अशोक कुमार, मुरसान।