फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   जिला स्तरीय स्थानांतरण में भी शिक्षकों को झटका

जिला स्तरीय स्थानांतरण में भी शिक्षकों को झटका

Sat, 02 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्थानांतरण में भी शिक्षकों को झटका
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा विभाग को जिला स्तरीय स्थानांतरण के लिए जारी गाइडलाइन के क्रम में 431 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं, लेकिन अब उन्हीं शिक्षकों को विभाग की ओर से स्थानांतरण मिलेगा, जिनके स्थानांतरण के बाद विद्यालय बंद एवं प्रभावित होने की कोई समस्या खड़ी नहीं हो। विभाग की इस नीति से लंबे समय से दूर-दराज के विद्यालयों में फंसे शिक्षकों की पास के विद्यालयों में तैनाती पाने की कोशिशों को जोर का झटका लगा है।

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को जब परिषद की ओर से जिला स्तर पर स्वेच्छा से स्थानांतरण का विकल्प मिला तो शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। जो शिक्षक दूर-दराज के ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे थे, उन सभी ने अपने घर के आसपास के विद्यालयों को चयनित कर इनमें अपनी सेटिंग करने के प्रयास तेज कर दिए थे। शिक्षकों के इसी प्रयास में शहर से दूर वाले ब्लॉक हसायन से 134 शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया, जबकि सिकंदराराऊ से 105 शिक्षकों ने स्थानांतरण मांगा है। हाथरस ब्लॉक से स्थानांतरण मांगने वाले कुल 28, मुरसान से 21, सादाबाद से 48, सहपऊ से 50 एवं सासनी से 45 शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन


विभाग ने शिक्षकों के आवेदन प्राप्त होने के बाद अब तबादला नीति के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारियों ने इन सभी शिक्षकों की सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। इसके पीछे विभाग की मंशा साफ है कि जिन शिक्षकों के स्थानांतरण सूची में शामिल करने से अगर कोई विद्यालय बंद हो रहा हो या फिर प्रभावित हो रहा हो तो उनके बारे में खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर सबसे अधिक हसायन व सिकंदराराऊ ब्लॉक के शिक्षकों को झटका लगेगा, क्योंकि यहां अधिकांश विद्यालय एकल संचालित हैं, जबकि सबसे अधिक स्थानांतरण भी इन्हीं ब्लॉकों के शिक्षकों द्वारा मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैयारी की जा रही है। एकल विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को स्थानांतरण नहीं दिया जाएगा।
- रेखा सुमन, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed