फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   415 Hindu couples tied in matrimony, 42 Muslim couples got married

एक हुआ दोनों का पता: दांपत्य सूत्र में बंधे 415 हिंदू जोड़े, 42 मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह

Tue, 27 Jun 2023 07:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 07:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वित्तीय वर्ष 2017-18 से अब तक 3540 कन्याओं के विवाह कराए जा चुके हैं। आज सभी विकास खंडों एवं नगरीय क्षेत्र से लगभग 457 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। 415 हिंदू जोड़ों का विवाह कराया गया है और 42 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़वाया गया है। 

विज्ञापन
415 Hindu couples tied in matrimony, 42 Muslim couples got married
विवाह के बाद पति के साथ सैल्फी लेती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत खेल स्टेडियम में 457 कन्याओं का सामूहिक विवाह मंगलवार को मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। नव विवाहित वर-वधुओं को विवाह प्रमाणपत्र वितरित किए गए। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिलाधिकारी अर्चना वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी साहित्यप्रकाश मिश्र ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति का पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आवेदन करने के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिससे आवेदन करने की प्रक्रिया सरल हो जाएगी। 
विज्ञापन


सामूहिक विवाह आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना और विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर ने भी इस योजना की सराहना की। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा कि इस योजना में विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं के पुनर्विवाह कराने की भी व्यवस्था है। योजना में वित्तीय वर्ष 2017-18 से अब तक 3540 कन्याओं के विवाह कराए जा चुके हैं। आज सभी विकास खंडों एवं नगरीय क्षेत्र से लगभग 457 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। 415 हिंदू जोड़ों का विवाह कराया गया है और 42 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़वाया गया है। 

अंत में प्रभारी मंत्री ने सभी नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को शपथ दिलाई कि ‘हम शपथ लेते है कि जन्म से पूर्व गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण नहीं कराएंगे''। बालक एवं बालिका में भेदभाव करने वाली सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार करेंगे। कन्या जन्म का स्वागत करते हुए उत्सव मनाएंगे। संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह उर्फ गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, महामंत्री प्रीति चौधरी, रामवीर सिंह भैयाजी, उप जिलाधिकारी सादाबाद, परियोजना निदेशक डीआरडीए आदि मौजूद थे। 

एकाएक बिगड़ी दुल्हन की तबीयत

सामूहिक विवाह समारोह के दौरान एक दुल्हन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह देखकर अफसर घबरा गए। अफसरों ने आनन-फानन दुल्हन को कूलर के आगे बिठवाया। काफी देर बाद इस दुल्हन की तबीयत में सुधार हुआ और अफसरों ने राहत की सांस ली।

विवाह के दौरान सेल्फी

उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग
सामूहिक विवाह समारोह के दौरान खेल स्टेडियम में उमस भरी से लोगों को बुरा हाल रहा। लोग थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी तलाशते नजर आए। लोगों का पसीने बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा था। यहां तक कि परिसर में लगाए हुए पंखे भी उमस भरी गमी में लोगों को राहत नहीं पहुंचा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed