फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   410 children examined for free in the camp of Amar Ujala Foundation

Hathras News: अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 410 बच्चों की हुई निशुल्क जांच, परामर्श भी दिया

Fri, 22 Dec 2023 06:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 06:08 PM IST
सार

हाथरस में सासनी के चाणक्य पब्लिक स्कूल प्रांगण में अमर उजाला फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें चिकित्सकों ने 410 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और परामर्श दिया। चिकित्सकों ने बच्चों को पेट, लंबाई, वजन, आंख और दांत के प्रति सजग रहने और साफ-सफाई रखने को कहा।   

विज्ञापन
410 children examined for free in the camp of Amar Ujala Foundation
शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सासनी के चाणक्य पब्लिक स्कूल प्रांगण में अमर उजाला फाउंडेशन ने 22 दिसंबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, नेत्र चिकित्सक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 410 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और परामर्श दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रधानाध्यापक अशोक पाठक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ नीतू कुंतैल, डॉ अलका एवं असलम अख्तर ने स्कूल के 410 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों को पेट, लंबाई, वजन, आंख और दांत के प्रति सजग रहने और साफ-सफाई रखने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक पाठक ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को जो दिक्कत हो रही थी, उसका स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से निदान प्राप्त किया । शिविर में आकाश कौशिक, फार्मासिस्ट अनिल जायसवाल ,अशोक पाठक, पूनम पचौरी, संतोष, प्रीति उपाध्याय, अनुराधा, सोनिका उपाध्याय, कुसुम, रजनी तिवारी, दीक्षा शर्मा, ,संतोषी , बबली, अनुपमा,  सुनील, एकता, चंदन, सुबोध, केपी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed