{"_id":"68388f8977bd755683032ac6","slug":"41-crores-are-due-on-14-thousand-farmers-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: 14 हजार किसानों पर 41 करोड़ बकाया, कुर्की को लेकर नोटिस जारी, 15 सचिवों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: 14 हजार किसानों पर 41 करोड़ बकाया, कुर्की को लेकर नोटिस जारी, 15 सचिवों से स्पष्टीकरण तलब
Thu, 29 May 2025 10:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 May 2025 10:17 PM IST
सार
। एआर कॉपरेटिव राकेश शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि बकाया किसानों से वसूली के लिए टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं।438 किसानों को कुर्की के संबंध में नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
किसान
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस जिले में सहकारी बैंकों के जरिए ऋण लेने वाले किसानों से बकाया वसूलने को चलाए जा रहे अभियान के तहत कुर्की किए जाने की तैयारी की जा रही है। जिले के किसानों पर 41 करोड़ रुपये का बकाया बना हुआ है। विभाग की ओर से एक लाख रुपये से अधिक के बकाया वाले किसानों को नोटिस जारी कर कुर्की किए जाने को लेकर खाका खींच लिया गया है। वहीं वसूली में लापरवाही बरतने वाले 15 सचिवों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
जिले में 30 जून तक सहकारी समितियों से त्रण लेने वाले किसानों से बकाया बसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले के करीब 14 हजार किसानों पर 41 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। इन किसानों में से 450 बडे़ बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है। सहकारिता विभाग की ओर से सभी ब्लॉकों में वसूली के लिए टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विभाग की ओर से करीब 1.55 करोड की वसूली की गई है, इस मामले में सहकार समिति के 15 सचिवों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एआर कॉपरेटिव राकेश शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि बकाया किसानों से वसूली के लिए टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं।438 किसानों को कुर्की के संबंध में नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन