{"_id":"670328817cf7d171020ea314","slug":"400-cadets-will-take-firing-training-hathras-news-c-56-1-sali1016-121205-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 400 कैडेट लेंगे प्रशिक्षण, जानेंगे फायरिंग और मानचित्र के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 400 कैडेट लेंगे प्रशिक्षण, जानेंगे फायरिंग और मानचित्र के बारे में
Mon, 07 Oct 2024 05:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:47 AM IST
सार
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन, शारीरिक शिक्षा, हथियारों को प्रशिक्षण, ड्रिल प्रशिक्षण एवं अन्य सैनिक गतिविधियों की जानकारी की जाएगी। बॉलीवाल, फुटबाल एवं रस्साकसी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करते कर्नल सुरेंद्र होरा
- फोटो : स्वयं
विस्तार
नौवीं उप्र वाहिनी एनसीसी हाथरस के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-47 शुरू हो गया है। यह शिविर कमांडेंट कर्नल सुरेन्द्र होरा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसमें कैडेट को फायरिंग और मानचित्र पढ़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिविर में नौंवी उप्र वाहिनी एनसीसी हाथरस के अंतर्गत आने वाले जनपद हाथरस, एटा, कासगंज, अलीगढ़ एवं मथुरा के विभिन्न विद्यालयों के 400 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे है। कर्नल सुरेंद्र होरा ने बताया कि शिविर में कैडेट को प्रतिदिन प्रातः योगा एवं पीटी का दैनिक अभ्यास कराया जाएगा। उनको फायरिंग और मानचित्र अध्ययन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपास रीडिंग, जमीनी संकेत एवं दूरी का अनुमान लगाना सिखाया जाएगा। विभिन्न हथियारों को खोलना एवं जोड़ना बताया जाएगा।
विज्ञापन
कैडेट को उनके पाठयक्रम के अनुसार प्रमाण पत्र ‘ए’,‘बी’ एवं ‘सी’ की परीक्षा हेतु तैयारी कराई जाएगी। दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन, शारीरिक शिक्षा, हथियारों को प्रशिक्षण, ड्रिल प्रशिक्षण एवं अन्य सैनिक गतिविधियों की जानकारी की जाएगी। बॉलीवाल, फुटबाल एवं रस्साकसी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर डिप्टी कमाडेंट कर्नल पवन कुमार, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह वर्मा, विद्यालय प्रबंधक जगवीर सिंह, मुनेश कुमार, प्रधानाचार्य महेन्द्र प्रताप सिंह, सीटीओ श्याम शर्मा आदि भी मौजूद रहे।