फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   4.08 lakh planting campaign from today

4.08 लाख पौधे लगाने का अभियान आज से

Mon, 11 Jul 2016 12:21 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। 24 घंटे के भीतर पूरे प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की मुहिम की तैयारियों को जिला प्रशासन ने भी अंतिम रूप दे दिया है। जिले के पांच विकास खंडों में चयनित 39 स्थलों पर करीब 310 हेक्टेयर क्षेत्र में चार लाख पौधे रोपित करने के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल ‘ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी’ के तहत यह अभियान 11 जुलाई को सुबह दस बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन 12 जुलाई को सुबह दस बजे समाप्त होगा। डीएम ने कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


ब्लॉक को सेक्टर, तहसील को बनाया जोन
डीएम ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए जिले में प्रत्येक ब्लॉक को सेक्टर और प्रत्येक तहसील को जोन बनाया है। प्रत्येक बीडीओ संबंधित ब्लॉक के सेक्टर अधिकारी, तहसीलदार संबंधित तहसील के जोनल अधिकारी और एसडीएम वरिष्ठ जोनल अधिकारी नामित किए गए हैं। डीएम ने इस विश्व रिकॉर्ड में भागीदारी के लिए जिले में करीब चार लाख पौधे लगाने के लिए समय से सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के बारे में अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वन विभाग के दफ्तर में कंट्रोल रूम
डीएम ने आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस सहित सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर समुचित बंदोबस्त सुनिश्चित करने के बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रत्येक पौधरोपण स्थल के लिए गवाह और ऑडिटर की तैनाती, सेक्टर अधिकारियों द्वारा साक्ष्य सहित निर्धारित प्रारूप में आवश्यक अभिलेख वन विभाग में स्थापित कंट्रोल रूम को समय से उपलब्ध कराने के बारे में हिदायत दी। ---
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी जगहों पर लगेंगे पौधे
डीएफओ मधुकर दयाल ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के तहत जिले में चार लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ब्लॉक मुरसान में तीन, हाथरस में एक, सासनी में पांच, सिकंदराराऊ में 13 तथा हसायन में 17 स्थलों का चयन किया गया है। कार्ययोजना के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए गवाह, ऑडिटर, फोटोग्राफर और पर्याप्त संख्या में श्रमिकों की तैनाती की गई है। उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रोटोकाल के अनुसार आवश्यक अभिलेखों एवं साक्ष्य को पूर्ण करने के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed