फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   3.98 crore loan distributed to more than 600 women

Hathras News: 600 से अधिक महिलाओं को 3.98 करोड़ का बांटा कर्ज

Sat, 26 Aug 2023 12:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 26 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
3.98 crore loan distributed to more than 600 women
जिले की महिलाओं को स्वरोजगार देकर स्वावलंबी बनाए जाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की ओर वृहद स्तर पर ऋण का वितरण किया गया है। इसमें जिले के समूहों को संचालित करने वाली 600 से अधिक महिलाओं को 3.98 करोड़ के ऋणों से लाभान्वित किया गया है। उन्हें अलग-अलग प्रकार के कुटीर उद्योग स्थापित करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन





शहर की मंडी समिति में एसबीआई की ओर से वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डीजीएम एसबीआई राजीव रत्न श्रीवास्तव ने सीडीओ के साथ ऋण के चेकों का वितरण किया। मुख्य रूप से संयुक्त देयता के 120 समूहों को चेकों का वितरण किया। 63 स्वयं सहायता समूहों को कुल 3.98 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण लेने वालों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि ये ऋण उन्हें रोजगार दिए जाने के लिए दिया गया है। इसे समय पर चुकाने का सीधा फायदा उन्हें ही मिलेगा। समय पर पूरा ऋण जमा करने वालों को दोबारा भी पहले से अधिक ऋण मुहैया कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक आदेश कुमार शर्मा, सोनल सक्सेना, हरेंद्र कुमार चाहर, धर्मेंद्र कुमार, शाखा प्रबंधक मंडी समिति प्रीतम सिंह का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed