फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   35 man arrest in voilation of lockdown

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 35 लोग गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2020 10:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
35 man arrest in voilation of lockdown
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

लॉक डाउन को लेकर पुलिस प्रशासन सख्ती बरत रहा है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने जिले में 34 बैरियर पर चेकिंग कर धारा 188 का उल्लंघन करने पर 2 मुकदमे दर्ज किए और 35 लोगों को गिरफ्तार किया। काफी वाहनों के भी चालान काटे।
लॉक डाउन के चलते पुलिस जिले की सीमाओं से लेकर शहर व देहात में चे किंग अभियान चलाए हुए हैं। स्थान-स्थान पर बैरियर लगे हुए हैं और वहां काफी पुलिस फोर्स तैनात है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने धारा 188 का उल्लंघन करने पर दो मुकदमे दर्ज किए। यही नहीं 35 लोगों को गिरफ्तार भी किया। पुलिस ने कई वाहन भी सीज किए और काफी वाहनों का चालान भी काटा। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची रही। शहर में एसडीएम सदर रामजी मिश्र व सीओ सिटी रामशब्द यादव ने वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

पुलिस ने खाने के पैकेट भी बंटवाए
लॉक डाउन के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आया। स्थान-स्थान पर पुलिस खाने के पैकेट आदि बंटवा रही है। पुलिस ने कई स्थानों पर लोगों को अन्य खाद्द सामिग्री भी उपलब्ध कराई। इसके अलावा पुलिस ने कुछ लोगों को वाहनों से उनके निवास तक भिजवाने की भी व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed