{"_id":"689cfa571b6c7148490a6277","slug":"34-thousand-women-and-17-thousand-men-travelled-for-free-hathras-news-c-56-1-hts1003-135897-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 34 हजार महिलाओं व 17 हजार पुरुषों ने की मुफ्त यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 34 हजार महिलाओं व 17 हजार पुरुषों ने की मुफ्त यात्रा
Thu, 14 Aug 2025 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर इस साल 34 हजार महिलाओं के साथ 17 हजार पुरुषों ने रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया। तीन दिवसीय इस योजना में में कुल 51 हजार यात्रियों की यात्रा पर करीब 56 लाख रुपये का खर्चा हुआ है।
हाथरस डिपो की ओर से रक्षाबंधन पर लागू की गई तीन दिवसीय मुफ्त यात्रा योजना में बड़ी संख्या में महिला और उनके साथ एक पुरुष सह यात्री को निशुल्क यात्रा कराई गई। आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से 10 अगस्त को रात 12 बजे तक के लिए लागू की गई इस योजना के तहत रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ी।
यात्रियों की संख्या के आगे रोडवेज बसें भी कम पड़ गईं। आलम यह था कि तीनों दिन हाथरस से गुजरने वाली बसों में यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। हाथरस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि निशुल्क यात्रा योजना के तहत मार्गाें पर भेजी गईं सभी बसें वापस आ चुकी हैं। मुफ्त यात्रा पर हुए 56 लाख रुपये के खर्च का बिल मुख्यालय को भेजा जाएगा।