फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   33 thousand kva line broke, ox death, women injured

श्यामकुंज में 33 हजार केवीए की लाइन टूटी, सांड़ की मौत

Tue, 03 Mar 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
33 thousand kva line broke, ox death, women injured
विद्युत करंट से झुलसी महिला। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर को आगरा रोड पर श्यामकुंज गली में सोमवार की दोपहर को 33 हजार केवीए की लाइन अचानक टूट गई। करंट की चपेट में आने से सांड़ की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दंपती झुलस गए। स्कूटी सवार दो बच्चे भी बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने लाइन को दुरुस्त किया। इस कारण घंटों कई इलाकों की बिजली सप्लाई बाधित रही। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।

शहर में अधिकांश हाईटेंशन लाइनों में गार्ड वायर नहीं है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार की दोपहर को करीब एक आगरा रोड स्थित श्यामकुंज गली में 33 हजार केवीए की लाइन टूटकर जमीन पर आ गई। वहां घूम रहा सांड़ करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार सचिन व पत्नी श्वेता निवासी आवास विकास झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं इनकी बाइक के पीछे स्कूटी पर सवार होकर आ रहे दो बच्चे बाल बाल बच गए। मामले की जानकारी होने पर बिजली विभाग के कर्मी पहुंच गए। क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने में जुट गए। मामले की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंच गई। सांड़ को हटवाया। लाइन टूटने के चलते करीब काफी इलाकों की तीन घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। इस मामले में जेई टीपी सिंह का कहना है कि श्यामकुंज गली में बंदरों के पोल हिलाने से 33 केवीए की लाइन टूट गई थी। करंट की चपेट में आने साड़ की मौत हो गई है। और किसी के झुलसने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed