{"_id":"5d77edf88ebc3e013662a307","slug":"33-increased-seats-in-bagla-degree-college-to-be-admitted-hathras-news-ali2132281127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ागला डिग्री कॉलेज में 33 फीसदी बढ़ी हुई सीटों पर होंगे एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ागला डिग्री कॉलेज में 33 फीसदी बढ़ी हुई सीटों पर होंगे एडमिशन
विज्ञापन
बागला कॉलेज में 33 फीसदी बढ़ी हुई सीटों पर होंगे दाखिले
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के आदेश के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बागला डिग्री कॉलेज में डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने 33 फीसदी सीटें प्रवेश के लिए बढ़ा दी हैं। बढ़ी हुई सीटों पर बीए, बी-कॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिए जाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बागला डिग्री कॉलेज में स्नातक के विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए बीए, बीएससी और बी-कॉम प्रथम वर्ष की सीटों में इजाफा किया है। विश्वविद्यालय द्वारा तीन सितंबर को जारी किए गए पत्र में कुल सचिव कैलाशनाथ सिंह ने यह बात स्पष्ट कही है कि सीटों की वृद्धि केवल सत्र 2019-20 के लिए ही मान्य होगी।
प्रवेशित छात्र-छात्राओं की सूची भी विश्वविद्यालय ने मांगी है। प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गईं सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेरिट के आधार पर ही इन सीटों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
इतनी सीटें बढ़ीं
पाठ्यक्रम निर्धारित सीट सीट वृद्धि
बीए प्रथम वर्ष 720 240
बीएससी प्रथम वर्ष 320 107
बी कॉम प्रथम वर्ष 160 53