फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   33 bigha wheat crop destroyed by pesticide

Hathras News: कीटनाशक से 33 बीघा गेहूं की फसल नष्ट

Wed, 01 Jan 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
33 bigha wheat crop destroyed by pesticide
कीटनाशक से नष्ट हुई फसल। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मौहारी में दो किसानों की गेहूं की फसल कीटनाशक के प्रयोग से खराब हो गई। फसल पर पीलापन आ गया है। किसान ने यह कीटनाशक जंक्शन क्षेत्र में एक उर्वरक विक्रेता के यहां से खरीदा था। किसान ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की है।
विज्ञापन




गांव मौहारी निवासी अनुज कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने गेहूं के 14 बीघा खेत के लिए खरपतवार नाशक रसायन हाथरस जंक्शन के एक किसान सेवा केंद्र से 20 दिसंबर को खरीदा था। दुकानदार ने 240 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से इसे लगाने की बात कही थी। उन्होंने 160 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से 24 दिसंबर को रसायन का छिड़काव किया।
विज्ञापन



28 दिसंबर को जब वह अपने खेत पर गए तो देखा कि गेहूं की फसल का रंग पीला पड़ गया है और पत्ते जल चुके हैं। फसल खत्म होने के कगार पर है, जबकि खरपतवार पर इसका कोई असर नहीं है। यही रसायन उनके पड़ोसी सतीश कुमार ने अपने 19 बीघा खेत में लगाई थी, वह भी खत्म होने के कगार पर है। किसान अनुज कुमार ने खेत का निरीक्षण कराते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। जल्द ही खेत का निरीक्षण करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed