फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सादाबाद के मोहित ने मारी बाजी

आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सादाबाद के मोहित ने मारी बाजी

Sun, 11 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सादाबाद के मोहित ने मारी बाजी
ब्यूरो, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन


सादाबाद क्षेत्र के गांव बीजलपुर के एक प्रतिभावान युवक ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस) में सफलता प्राप्त कर सादाबाद के साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

गांव बीजलपुर निवासी किसान मनवीर सिंह उर्फ मुन्नालाल बघेल के बेटे मोहित कुमार ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा के ओबीसी वर्ग में 1758 वीं रैंक प्राप्त की है। मोहित ने प्राथमिक शिक्षा समीप के गांव नगला हरनाम स्थित घनश्याम सिंह चारग इंटर कॉलेज से प्राप्त की तथा इंटर तक की शिक्षा नवोदय विद्यालय अगसौली से प्राप्त की।
विज्ञापन


मोहित ने नवोदय विद्यालय से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद कोटा के एक कोचिंग सेंटर से आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग ली। मोहित ने अपने पहले ही प्रयास में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली। मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। मां सुनीता देवी अपने पुत्र का आईआईटी में चयन होने से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार को छोड़कर कोचिंग के दौरान पूरे समय अपने पुत्र के साथ कोटा में ही रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईआईटी में मोहित के चयन की जानकारी मिलने पर मनवीर सिंह के काफी शुभचिंतक उनके निवास पर पहुंच गए। इस मौके पर बहादुरपुर भूप के प्रधान संजीव कुमार, बीजलपुर के प्रधान दरब सिंह, रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष प. शिवकुमार शर्मा, दिनेश बघेल, संजय गौतम, चौ. रामसहाय, जुगेंद्र सिंह, राकेश व्यापारी, योगेश सिंह, कारे सिंह, चुन्नीलाल बघेल, राजेश सिंह पहलवान, पप्पू बघेल, सतीशचंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सत्यवीर सिंह बघेल, रमेशचंद्र उर्फ पप्पूलाला, अवधेश राजपूत आदि मौजूद थे।


घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
पहली ही बार में मोहित ने पाई सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed