फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   310 rashan card invalid

732 नए राशन कार्ड जारी, 310 मिले अपात्र

Wed, 08 Apr 2020 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
310 rashan card invalid
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर प्रत्येक व्यक्ति तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए शासन के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। सर्वे के दौरान व अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों में से आपूर्ति विभाग की ओर से 732 नए राशन कार्ड बनाए हैं और इन कार्डधारकों को तत्काल खाद्यान्न भी दिलवाया गया है। अभी लंबित आवेदनों के सत्यापन का कार्य चल रहा है।

शासन के निर्देशों पर प्रत्येक व्यक्ति तक खाद्यान्न मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहल की जा रही है। इस क्रम में नए राशन कार्ड बनाए जाने के लिए पोर्टल को भी शुरू कर दिया गया है। यहां तक कि सर्वे के माध्यम से भी नए आवेदन लेकर राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को अपने नजदीकी राशन डीलर से खाद्यान्न मिल सके। कोरोना वायरस को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत आपूर्ति विभाग को 1289 नए आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों का सत्यापन विभाग ने विभिन्न अधिकारियों व कार्मिकों के माध्यम से कराया। सत्यापन में पात्रता की कसौटी पर खरे उतरने वाले 732 लोगों के नए राशन कार्ड जारी किए। इस दौरान 310 अपात्रों के आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है। शेष आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि हर जरूरतमंद को खाद्यान्न की आपूर्ति दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन प्राप्त होने दो दिन के अंदर पात्र होने की स्थिति में राशन कार्ड भी जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed