फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   31 gram pradhan take oath

31 प्रधान और सदस्यों को दिलाई शपथ

Tue, 25 May 2021 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
31 gram pradhan take oath
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह में विकास खंड के 50 में से 31 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। बाकी के प्रधान उनकी ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा न होने की वजह से शपथ नहीं ले पाए। इन्हें शपथ लेने के लिए मानक के अनुसार सदस्यों का चुनाव होने तक इंतजार करना पड़ेगा।
बता दें कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण का बेसब्री से इंतजार था। शासन द्वारा तय की गई तिथि पर मंगलवार को उनको शपथ दिला दी गई।
विज्ञापन

जिन ग्राम प्रधानों ने शपथ ली है, उनमें ग्रामसभा नौरथा ईशेपुर से अवधेश कुमार, बरगवां से राजवीर, अरनिया तलेसरा से पुष्पेंद्र सिंह, नगला जलाल से राजेंद्रपाल सिंह, टीकरी खुर्द से गंगा प्रसाद, ऐंचोला शहादतपुर से बबिता, नावली लालपुर से हरेंद्र कुमार, पचौं से भरत सिंह, विरावर से सुनीता, बरई शाहपुर से गीता देवी, भिसी मिर्जापुर से पुष्पा देवी, खेड़िया खुर्द से मोनू, छोंकरा से हरीश, पचायता से मिथलेश, डंडेसरी से विनय कुमार, मूढ़ा नौजरपुर से मानपाल सिंह, भैंसमई से गीता, श्यामपुर मानिकपुर से शालिनी, टीराकी कलां से पवन कुमार, टटी डंडिया से आरती, मऊ चिरायल से शीलेंद्र कुमार, मुबारकपुर कपसिया से रूम सिंह, मीरपुर से मनवीर, देवर पनाखर से संगीता, बिलार से चमेली देवी, अरनौठ से तारा देवी, नरहरपुर दोस्तपुर से हरदेव सिंह, गरैठा सुल्तानपुर से आरती देवी, आरिफपुर भोगपुर से रहीश अहमद, बारमऊ से संजू ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed