फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   30 villages will get the urban amenities

30 गांवों को मिलेंगी शहरी सुविधाएं

Fri, 07 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 07 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
30 villages will get the urban amenities
चंपावत शहर - फोटो : अमर उजाला
शासन से सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी होने के बाद अब शहर से सटे 30 गांव नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। लंबे समय से चल रही यह प्रक्रिया पूरी हो ही गई।
विज्ञापन


अब इन गांवों को न केवल शहरी सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है, बल्कि इनमें सफाई, पेयजल, प्रकाश, सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाएं देने की जिम्मेदारी भी नगर पालिका के पास आ गई है, लेकिन सवाल यह है कि पहले से ही संसाधनों की कमी से जूझ रही नगर पालिका इस नई जिम्मेदारी को क्या बेहतर तरीके से निभा सकेगी या फिर आवास-विकास और विभव नगर जैसी कॉलोनियों की तरह यह गांव भी केवल नगर पालिका चुनाव में वोट देने तक सीमित रह जाएंगे।
विज्ञापन


शासन के नगर विकास अनुभाग-2 के सचिव श्रीप्रकाश सिंह और संयुक्त सचिव सुधीर सिंह चौहान ने चार अक्तूबर को इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें कहा गया है कि प्रस्तावित अधिसूचना के संबंध में आपत्तियों और सुझाव यदि कोई है तो सचिव नगर विकास अनुभाग-2 उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ में लिखित रूप से संबोधित करके प्रेषित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना के गजट के प्रकाशित होने के 15 दिन के भीतर ही सुझाव और आपत्ति प्राप्त होनी चाहिए। अगर कोई आपत्ति या सुझाव नहीं मिलता है तो इस अधिसूचना को ही अंतिम मानते हुए प्रभावी कर दिया जाएगा। शहर से सटे अब सभी 30 गांव नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हो गए हैं।

नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार के लिए चेयरमैन डौली माहौर और उनके प्रतिनिधि वासुदेव माहौर दो साल से लखनऊ में भागदौड़ कर रहे थे। अब दो साल बाद उनकी मेहनत रंग लाई है। शहर के निकटवर्ती गांव नगर पालिका क्षेत्र में आने के बाद कई गांवों की प्रधानी समाप्त हो जाएगी। नगर पालिका का क्षेत्रफल भी बढ़ गया है। जनसंख्या और वोटरों की संख्या में भी वृद्धि होगी। 


गांव वाद नगला अठवरिया क्षेत्रफल 31.315, परताप क्षेत्र 9.120, जोगिया क्षेत्रफल 246.668, रमनपुर क्षेत्रफल 73.345, गढ़ी कंधारी क्षेत्रफल 82.721, गढ़ी तमन्ना क्षेत्रफल 211.234, लहरा क्षेत्रफल 15.091, दयानतपुर क्षेत्रफल 46.368, नगला उम्मेद क्षेत्रफल 1.639, चिंतापुर क्षेत्रफल 82.661, सोंखना क्षेत्रफल 285.123, दादनपुर ढकपुरा क्षेत्रफल 96.176, हाथरस देहात क्षेत्रफल 193.677, तरफरा क्षेत्रफल 194.970, अईयापुर क्षेत्रफल 21.163, कलवारी पूर्ण क्षेत्रफल 189.390, मीतई क्षेत्रफल 461.243, कुंवरपुर 30.371, गिजरौली 211.445, नहरोई 137.295, खोडा हजारी 118.101, बाला पट्टी शेखजाफर 5.951, गढ़ी मधू पूर्ण 5.475, हतीसा भगवंतपुर 282.053, नगला नंदू 40.667, गजुआ 48.069, गोपालपुरा 18.824, दर्शना 20.078, दयालपुर 20.879, गांव ककरावली का 5.981 हेक्टेयर क्षेत्रफल नगरपालिका क्षेत्र में शामिल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed