फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   30 thousand population is deprived of health services

Hathras News: स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है 30 हजार की आबादी, मेंडू में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं हैं बदतर

Tue, 06 Jun 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 06 Jun 2023 12:23 AM IST
सार

सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर मोटा बजट पानी की तरह बहा रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं का ढर्रा सुधर नहीं रहा। सबसे दयनीय स्थिति ग्रामीण इलाकों में है। यहां सरकार ने उप स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिए, लेकिन कई उपकेंद्रों पर तो चिकित्सक तक की तैनाती नहीं है। ऐसा ही एक केंद्र है हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप केंद्र मेंडू।

विज्ञापन
30 thousand population is deprived of health services
कस्बा मेंडू स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगभग 30 हजार की आबादी वाली नगर पंचायत मेंडू में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के हालात बदतर हैं। यहां बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में लोगों को प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पाता है। मजबूरन मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर मोटा बजट पानी की तरह बहा रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं का ढर्रा सुधर नहीं रहा। सबसे दयनीय स्थिति ग्रामीण इलाकों में है। यहां सरकार ने उप स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिए, लेकिन कई उपकेंद्रों पर तो चिकित्सक तक की तैनाती नहीं है। ऐसा ही एक केंद्र है हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप केंद्र मेंडू। यहां अभी तक चिकित्सक की तैनाती नहीं क गई है।
विज्ञापन


उप केंद्र पर कोई सीएचओ तैनात नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां तैनात एएनएम महीने में मात्र तीन दिन आती हैं। बाकी दिन यहां ताला लटका रहता है। लगभग 30 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में जब भी कोई बीमार होता है तो उपचार के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। अचानक अगर किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो हाथरस अस्पताल तक पहुंचने में उसकी हालत और गंभीर हो जाती है। रास्ते में लगने वाले समय में अनहोनी होने का डर सताता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र के उद्देश्य
ग्रामीणों को टीकाकरण और प्राथमिक उपचार की सुविधा देना उप केंद्र का मुख्य उद्देश्य होता है। इसके लिए सीएचओ की तैनाती की जाती है। 

मेंडू में प्रसव के दौरान मेरी तबीयत बिगड़ गई थी। व्यक्तिगत वाहन न होने से हाथरस के अस्पताल तक आने में काफी समय लग गया था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी। गनीमत रही कि अनहोनी नहीं हुई। -सपना गुप्ता, स्थानीय निवासी


उप केंद्र में एएनएम की तैनाती है। वह नियत दिन सेवाएं देने केंद्र जाती हैं। अभी वहां सीएचओ नहीं है। सीएचओ आते ही केंद्र रोजाना खुलने लगेगा। -डाॅ. मंजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed