फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   30 team participating in kabaddi competition

कबड्डी प्रतियोगिता में 30 टीमों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 29 Aug 2020 06:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
30 team participating in kabaddi competition
गांव मंस्या में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते युवा रालोद नेता शुभम चौधरी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शनिवार को गांव मंस्या में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में करीब 30 टीमों ने सहभागिता की। इन टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया।
उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौ. संजय सिंह और रालोद बृज क्षेत्र प्रभारी गुड्डू चौधरी के सुपुत्र और युवा नेता शुभम चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है। भाईचारे की भावना विकसित होती है। इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होना आवश्यक है। प्रतियोगिता के संयोजक चौ. लाखन सिंह, व्यवस्थापक अमित चौधरी, हरेश चौधरी और आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने इस मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

तदुपरांत शुरू हुई प्रतियोगिता में नोएडा, झज्जर, मथुरा, आगरा, भरतपुर, हाथरस, सादाबाद आदि जगहों की टीमों ने सहभागिता की। इन टीमों के बीच शाम तक कबड्डी मैच चलते रहे। समाचार लिखे जाने तक परिणाम घोषित नहीं हो सका। इस मौके पर संदीप ठाकुर, रामअवतार सिंह सिकरवार, रामसहाय चौधरी, करतार सिंह फौजी, हरपाल सिंह, प्रेमपाल महाशय, गंभीर चौधरी, कलौदी चौधरी, सुभाष चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, भंडारी पहलवान, सोनू, लक्ष्मण सिंह, लोकेंद्र सिंह, भरत सिंह, प्रधान अक्षय चौधरी, विजय सिंह, राकेश, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed