{"_id":"581786944f1c1b5e38435cc8","slug":"3-people-killed-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
कार दुर्घटना में घायलों का जिला अस्पताल में होता उपचार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि करीब छह लोग घायल हो गए। चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी पर अलीगढ़ से सादाबाद की ओर जा रही वैगनआर कार खड्ड में जा गिरी, हादसे में कार सवार चालक की मौत हो गई। इस कार में फीरोजाबाद का एक परिवार सादाबाद जा रहा था।
हादसे में परिवार के पांच और सदस्य भी घायल हुए हैं, जबकि सिकंदराराऊ में भी भिसी मिर्जापुर के निकट किसी वाहन की चपेट में आकर दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। बिजली कॉटन मिल चौराहे पर एक वृद्ध को टेंपो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
सरकारी कर्मचारी उबैस पुत्र शाहबुद्दीन फीरोजाबाद में याकूब कमाल नई बस्ती रेलवे रोड के रहने वाले थे। कुछ दिनों पहले हादसे में घायल हुई अपनी बहन को देखने के लिए वह परिवार के सदस्यों के साथ कार में अलीगढ़ गए थे। वहां से लौटकर उन्हें सादाबाद में अपनी ससुराल में जाना था। मीतई के पास गांव अनीगढ़ी पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
हादसे में 35 वर्षीय उबैस गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी नाजमा, बेटी नौरीन, तीन साल की मासूम बेटी मायशा और भतीजे रिहान को भी चोट आई। ग्रामीणों की मदद से उबैस को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। उबैस को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उबैस की मौत अंदरूनी जख्मों के कारण हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एसओ चंदपा एमएस भाटी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फीरोजाबाद में उबैस के परिवारीजनाें को सूचना दे दी गई है। बाकी घायलों का उपचार कराया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
गुरुग्राम (हरियाणा) से अपने जनपद कन्नौज के गांव कायमगंज में दिवाली मनाने जा रहे दो युवकों की सिकंदराराऊ में एटा रोड पर गांव भिसी मिर्जापुर के निकट सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार की आधी रात को इन दोनों की बाइक को किसी वाहन ने रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही इन्होंने दम तोड़ दिया।
इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। बताते हैं कि कायमगंज के गांव रानी गौड़ निवासी सुरंजन सिंह और गुरुवचन सिंह गुरुग्राम में नौकरी करते थे। शनिवार की दोपहर में दोनों बाइक से गांव जाने के लिए गुरुग्राम से रवाना हुए। रात्रि 12 बजे कोतवाली के गांव भिसी मिर्जारपुर के निकट किसी वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाल सिकंदराराऊ राजवीर सिंह फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। जेब से मिले कागजों के आधार पर दोनों की शिनाख्त की गई और उसके बाद हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। रात्रि में ही शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया। प्रात: मृतकों के परिजन कोतवाली में आ गए। अर्जुन सिंह ने इस हादसे की रिपोर्ट अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज कराई है।
टेंपो की चपेट में आकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके बेटे की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रामनगर कॉलोनी के रहने वाले किशन कुमार गोयल का कहना है कि उनके पिता गिर्राज शरण गोयल 30 अक्तूबर को किसी कार्य से गौशाला रोड की ओर जा रहे थे। तभी बिजली कॉटन मिल के पास उन्हें टेंपो वाले ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी भाग गया। हादसे में वृद्ध के कूल्हे की हड्डी टूट गई। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है।