फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   3 officers absent in meeting

तीन गैर हाजिर अफसरों का जवाब तलब

Sat, 13 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 13 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
3 officers absent in meeting
Meeting
हाथरस। जिला विकास समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं में लापरवाही को लेकर काफी हंगामा हुआ। जनप्रतिनिधियों ने विकास योजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और उनकी जांच की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद ने इन शिकायतों पर नाराजगी जताई और इन्हें दूर कराने के निर्देश दिए। बैठक में एक्सईएन विद्युत, ईओ नगर पालिका हाथरस और पीओ डूडा की गैर मौजूदगी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सांसद ने तीनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सांसद ने मुख्य रूप से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से जुड़े विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर अंसतोष जाहिर किया और उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा। सांसद ने बैंकों के अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना को विभागीय अधिकारियों से सुचारु रूप से चलाने के लिए किसानों को जाग्रत करने को कहा। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना को लेकर विद्युत विभाग के अधिकरियों की बैठक में अनुपस्थिति को लेकर सपष्टीकरण मांगा और कार्रवाई करने की बात कही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन आरईएस के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि जब शासनादेश में स्पष्ट उल्लेख है कि सांसद की अनुमति केे बिना कराए गए विकास कार्यों का भुगतान नहीं किया जाए। इसके बावजूद जिला स्तरीय अधिकारियों ने ठेकेदारों को भुगतान किए हैं, जो किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने डीएम से सादाबाद, हाथरस और हसायन क्षेत्र के कार्यों की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले में होने वाले निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, डीएम अविनाशकृष्ण सिंह, एडीएम एएच कर्नी, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, डीआईओएस जेके मलिक, बीएसए रेखा सुमन, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम सहित विकास विभाग से जुडे़ सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed