फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   285500 people including 30 thousand new voters will exercise their franchise

30 हजार नए मतदाता समेत 285500 लोग करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Tue, 01 Nov 2022 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
285500 people including 30 thousand new voters will exercise their franchise
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में नगर निकाय निर्वाचन को लेकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा होने के साथ ही निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता सूची को अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस बार निकाय निर्वाचन में जिले के 30 हजार नए मतदाता सहित कुल 285500 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में मृतक व डुप्लीकेट 11 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। वहीं 900 मतदाताओं के नामों में संशोधन की प्रक्रिया की गई।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निकाय निर्वाचन को लेकर जिले में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। सभी निकायों में बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के नामों को बढ़ाने व मृतकों के नामों को सूची से हटाने की कार्रवाई की गई है। निकाय निर्वाचन को लेकर प्रशासन की ओर से खाका खींचना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस बार के निकाय निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यालय की ओर से अंनतिम मतदाता सूची को प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची में सभी निकायों में 152900 पुरुष और 132600 महिला मतदाताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुनरीक्षण के दौरान 30,119 नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। इसी क्रम में 11 हजार मृतक, डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों को सूची से हटाने की कार्रवाई भी की गई है। 900 मतदाताओं के नाम संशोधित किए गए हैं। अब इस अनंतिम सूची पर प्रशासन की ओर से आपत्तियां भी ली जा रही है। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची को प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed