फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   25593 cases settled in the Lok Adalat of Hathras

Lok Adalat: हाथरस की लोक अदालत में 25593 मुकदमें निपटे, बैंक-बिजली के 8787 मामलों से 6 करोड़ से अधिक वसूले

Sun, 21 May 2023 09:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 09:03 PM IST
सार

लोक अदालत में  27 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण कर 19244000 रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। 41 सिविल वाद, 49 पारिवारिक वाद, 22 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 68000 रुपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किए गए।

विज्ञापन
25593 cases settled in the Lok Adalat of Hathras
लोक अदालत का फीता काटकर शुभारम्भ करते प्रभारी जनपद न्यायाधीश महेन्द्र श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश महेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। वर्तमान वर्ष की इस द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 25593 वादों का निस्तारण हुआ। 

विज्ञापन


लोक अदालत में  27 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण कर 19244000 रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। 41 सिविल वाद, 49 पारिवारिक वाद, 22 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 68000 रुपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किए गए। 8 वाद धारा 138 एनआई एक्ट, 13226 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। 25 वाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं 3392 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 497430 रुपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किए गए। 
विज्ञापन


हाथरस में लोक अदालत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिलिटीगेशन स्तर पर बैंक व विद्युत के कुल 8787 मामलों का निस्तारण कर 61735661 रूपये में समझौता दाखिल किया गया। 11 वादों का निस्तारण स्थायी लोक अदालत हाथरस के माध्यम से किए गए। इसके अलावा तहसील स्तर पर सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के न्यायालयों में विभिन्न प्रकृति के कई मुकदमों का निस्तारण हुआ। 

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुबह से फरियादियों का आना शुरू हो गया था। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों की अन्य न्यायालयों में सुनवाई नहीं की जाती है। इस मोके पर सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed