फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   25 bigha wheat crop of three farmers burnt to ashes due to fire

Hathras News: आग से तीन किसानों की 25 बीघा गेहूं की फसल राख

Fri, 18 Apr 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 18 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
25 bigha wheat crop of three farmers burnt to ashes due to fire
गांव नगला महासिंह में बृहस्पतिवार की दोपहर को तीन किसानों की 25 बीघा गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। अग्निमशन विभाग की दमकल ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई।
विज्ञापन




गांव नगला महा सिंह निवासी रोहिताश, विनोद, रामकुमार व महेश आदि किसानों के खेत में गेहूं की 25 बीघा फसल कटाई के लिए खड़ी थी। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक अज्ञात कारणों से इसमें आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गेहूं की की फसल धू-धूकर जलने लगी। फसलों से उठतीं आग की लपटें देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग बुझाई। जब तक आग बुझी, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो गई। किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed