{"_id":"58cec7904f1c1be5431a1850","slug":"24-to-26-teacher-recruitment-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से 26 तक होगी शिक्षक भर्ती काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से 26 तक होगी शिक्षक भर्ती काउंसिलिंग
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग ने हंगामे के बाद बेशक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग शासन के अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी है, लेकिन रविवार को छुट्टी के बावजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पर अभ्यर्थियों का जमघट लग गया। इन अभ्यर्थियों को आशंका थी कि कहीं विभाग चोरी छिपे लोकल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग नहीं करा दे और बाहर के अभ्यर्थी देखते ही रह जाएं। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। विभाग ने अब काउंसलिंग के लिए नई तारीखें तय कर दी हैं। अब 24 से 26 मार्च तक तीन दिन काउंसलिंग कराई जाएगी।
अव्यवस्था नहीं हो सके, इसलिए तीनों दिन अलग-अलग क्रमांक के हिसाब से अभ्यर्थियों को बुलाया है। पहले दिन क्रमांक 1 से 800 तक, दूसरे दिन 801 से 1,600 और आखिरी दिन 1,601 से आखिरी क्रमांक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। गौरतलब है कि शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग को जिले में 535 पदों पर सहायक अध्यापक की भर्ती करनी है।
सहायक अध्यापक पद पर इस भर्ती के लिए हाथरस में 2,992 आवेदकों ने आवेदन किया है। शनिवार को इस प्रक्रिया के तहत जिले में काउंसलिंग कराई जानी थी, लेकिन जिले के बीटीसीधारियों ने यह कहकर हंगामा शुरू कर दिया कि पहले उनकी काउंसलिंग कराई जाए। इसका बाहर के बीटीसी धारियों ने विरोध किया, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया था। बीएसए का घेराव कर लिया गया था। अव्यवस्था बढ़ती देख प्रशासन ने काउंसलिंग अग्रिम आदेश तक स्थगित करा दी थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों से मांगी पर्याप्त सुरक्षा
काउंसिलिंग के दौरान शनिवार को हुए हंगामे की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। बीएसए ने अगली काउंसलिंग पर दफ्तर में अव्यवस्था रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के लिए डीएम और एसपी से भी बात की है और मौके पर पर्याप्त फोर्स तैनात करने का अनुरोध किया है। एसपी ने उन्हें पर्याप्त सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। बीएसए रेखा सुमन का कहना है कि शनिवार का हंगामा कुछ लोेगों के उकसाने पर हुआ था, लेकिन अगली बार ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी।
काउंसिलिंग में अव्यवस्था नहीं फैले, इसलिए अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग क्रमांक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। दफ्तर पर इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।
-रेखा सुमन, बीएसए हाथरस