फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   23 government schools will be transformed under Project Alankar

Hathras News: प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 23 राजकीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प

Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
23 government schools will be transformed under Project Alankar
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के राजकीय विद्यालयों की हालत सुधारी जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इन विद्यालयों में 35 पैरामीटर पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन




बेसिक शिक्षा विभाग में मिशन कायाकल्प की तरह माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रोजेक्ट अलंकार शुरू किया गया है। इसके तहत राजकीय विद्यालयों की दशा सुधारी जाएगी। राजकीय विद्यालयों के भवनों को निजी विद्यालयों की तरह बनाया जाएगा।
विज्ञापन




विद्यालयों में बच्चों के लिए भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्यालयों में निर्माण व मरम्मत कार्य कराने के लिए जिला स्तरीय टीम ने पहले ही सर्वेक्षण पूरा कर चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से विद्यालयों की मरम्मत और निर्माण कार्य संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। विद्यालयों में शौचालय, टाइल्स कार्य, गेट, चहारदीवारी का निर्माण, वाईफाई, ग्रीन बोर्ड आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन








प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के सभी 23 राजकीय विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

- संतप्रकाश, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed