{"_id":"5a1710ad4f1c1ba7668b5f4b","slug":"226-municipalities-remained-in-top-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"226 नगर निकायों को पछाड़ टॉप फाइव में रहा हसायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
226 नगर निकायों को पछाड़ टॉप फाइव में रहा हसायन
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसायन के मतदाताआें को बधाई। चुनाव के दिन एक-एक मतदाता ने घर से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जागरूक मतदाताओं के वोट डालने की गूंज लखनऊ में भी सुनाई दे रही है। राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट ने मतदान प्रतिशत के जो आंकड़े शुक्रवार को जारी किए, उनमें हसायन नगर पंचायत ने 226 नगर निकायों को पछाड़ते हुए यूपी में चौथा स्थान हासिल किया है।
हसायन के 82.17 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं बदायूं की नगर पंचायत के 90.14 फीसदी मतदाताओं ने वोट डालकर पहला स्थान हासिल किया है। हमीरपुर की गोहांड नगर पंचायत 86.48 प्रतिशत के साथ दूसरे, हापुड़ की बाबूगढ़ नगर पंचायत इस मामले में 82.60 प्रतिशत मतदान के साथ तीसरे स्थान पर रही।
इनके अलावा अमेठी की मुसाफिरखाना नगर पंचायत 81.98 फीसदी मतदान, आगरा की जगनेर नगर पंचायत 81.60, उन्नाव की फतेहपुर-चौरासी नगर पंचायत 79.49 व बस्ती की हरैया नगर पंचायत 79.19 मतदान प्रतिशत के साथ टॉप टेन नगर निकायों में शामिल रही। हैरत की बात यह रही कि नगर पालिकाओं और नगर निगमों में कम मतदान देखने को मिला और नगर पंचायतों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।