{"_id":"5a3fe9744f1c1b0e788b4bca","slug":"22-electric-power-pellets-3300-meter-electric-wire-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 विद्युत खंभों का 3300 मीटर विद्युत तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 विद्युत खंभों का 3300 मीटर विद्युत तार चोरी
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपा थाना क्षेत्र में नगला अखई से नगला खिरनी के बीच लगे 22 विद्युत खंभों का 3300 मीटर विद्युत तार शनिवार देर रात चोरी हो गया। ठेका लेने वाली कंपनी के सुपरवाइजर ने चोरी की तहरीर चंदपा पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बीते 16 दिनों में यह दूसरी बार है जब तार चोरी किया गया है। सात दिसंबर को लाड़पुर से परसारा के बीच भी 14 विद्युत खंभों के बीच का तार चोरी कर लिया गया था।
लाड़पुर में नया बिजलीघर बनाया गया है। इसे मीतई ट्रांसमिशन केंद्र से जोड़ा जा रहा है। मीतई बिजली घर से लाड़पुर सबस्टेशन के लिए खंभे लगाकर तार खींचे जा चुके हैं। नए सबस्टेशन से कई गांवाें को विद्युत आपूर्ति की जानी है। खंभे लगाने से लेकर तार खींचने तक का सारा काम नोएडा की एक कंपनी को दिया गया था। रविवार को लाड़पुर सबस्टेशन को मीतई केंद्र से उर्जीकृत किया जाना था, यानी लाइन चालू कर बिजली सप्लाई सुचारु होनी थी। हालांकि इससे पहले ही चोरों ने शनिवार रात को 22 खंभों के बीच का लाखों रुपये कीमत का 3300 मीटर तार चोरी कर लिया।
लाड़पुर सबस्टेशन से दो दर्जन गांवों को बिजली मिलनी थी। चोर तार चोरी करने के दौरान 15 विद्युत खंभे भी उखाड़कर फेंक गए। कंपनी के सुपरवाइजर सुरेश कुमार ने बताया कि सात दिसंबर को भी चोरों ने 14 विद्युत खंभों से तार चोरी किया था और पांच खंभे उखाड़ दिए थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। चोरी की दूसरी वारदात पर पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। एसओ विनोद कुमार का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।