{"_id":"5ba29c81867a553da22ccd6c","slug":"21537383553-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवानों का हाथ मिलवाए, जनता का अभिवादन किया और चले गए गोविंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवानों का हाथ मिलवाए, जनता का अभिवादन किया और चले गए गोविंदा
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। संस्कृत में मंत्र पढ़कर सिने स्टार गोविंदा लाखों की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर गए। बुधवार को सिने स्टार गोविंदा यहां बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में आए तो आते ही उन्होंने सबसे पहले जनता का अभिवादन किया। गोविंदा ने इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र और ओम विश्वानि देवा मंत्र पढ़ा। उन्होंने हर-हर महादेव का जयघोष भी किया।
उन्होंने खुद को हाथरस बुलाने पर दंगल संयोजक अविन शर्मा और उनके सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने अपने अति सूक्ष्म संबोधन में कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां की जनता ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है।
दंगल अखाड़े में गोविंदा ने यह दुआ कि यहां जितने भी पहलवान हैं, सब नंबर वन पहलवान बनें। उसके बाद उन्होंने पहलवानों के हाथ मिलवाए और अखाड़े का चक्कर लगाते हुए वहां से चले गए। गोविंदा भीड़ के चलते मंदिर श्रीदाऊजी महाराज के दर्शन नहीं कर सके। इससे पहले दंगल संयोजकों ने उनका मेले में जोशीला स्वागत किया।