फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आईजीआरएस में लापरवाही पर 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

आईजीआरएस में लापरवाही पर 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Fri, 07 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आईजीआरएस में लापरवाही पर 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। आईजीआरएस प्रणाली के तहत शिकायतों के निस्तारण में विभागीय अधिकारियों के स्तर से लापरवाही बरती जा रही है। इसे लेकर डीएम ने छह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इस कार्रवाई से अधिकारियों में खलबली मची हुई है। डीएम ने इन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के अंदर लंबित पड़ी शिकायतों का विभागीय स्तर से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को अवगत कराया जाएगा।

शासन की प्राथमिकता के तहत आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर से सभी विभागीय अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा था। पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण नहीं होने के कारण जिले को प्रदेश में 58 वीं रैंक मिली है। इस मामले में लगातार डीएम स्तर से भी विभागों को शिकायतों के निस्तारण के लिए मौखिक और लिखित निर्देश जारी किए जा रहे थे।
विज्ञापन


शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास अधिकारी मुरसान, तहसीलदार हाथरस, एसडीएम सदर, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला पंचायतराज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं इन अधिकारियों से भी यह भी कहा गया है कि अगर इनके द्वारा शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण नहीं किया गया तो इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed