फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   21.44 lakh saplings are to be planted, the work of digging pits is incomplete

Hathras News: 21.44 लाख पौधे लगाने हैं, गड्ढों का काम अधूरा

Wed, 25 Jun 2025 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
21.44 lakh saplings are to be planted, the work of digging pits is incomplete
जुलाई में पूरे प्रदेश के साथ हाथरस में भी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिले में 21,44,980 पौधे लगाए जाएंगे, लेकिन इसकी तैयारी अब तक पूरी नहीं हुई है। 21,44,980 पौधे लगाने के लिए अब तक 17,98,537 गड्ढे ही खोदे गए हैं।3,46,443 गड्ढे अभी तक नहीं खोदे गए हैं। इनका स्थान तक तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन



वन विभाग ने जब संबंधित विभागों से इसकी तैयारी का ब्योरा मांगा, तो कुछ विभागों की ओर से जवाब तक नहीं दिया गया। अब 27 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में यह मुद्दा उठेगा। वन विभाग को कुल पांच लाख पौधों का रोपण करना है, इसके लिए गड्ढे खोदे जा चुके हैं। गड्ढे खोदकर तैयारियां पूरी करने की अंतिम तिथि 15 जून थी, लेकिन अन्य विभागों की ओर से 16.44 लाख पौधों के सापेक्ष अब तक 12.98 लाख गड्ढे खोदे जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन



पौधों के लिए खोदे जा गड्ढों की स्थिति
विभाग


लक्ष्य



खोदे गए गड्ढे
वन विभाग

5,00,000


5,00,000
पर्यावरण विभाग
1,00,000


15,000
सीडीओ कार्यालय
10,05,000

8,80,607
कृषि विभाग

1,75,000


1,25,000
उद्यान विभाग

1,13,000


62,150
राजस्व विभाग

77,000


77,000
नगर विकास विभाग
20,000


5,921
रेलवे


11,000


3,000
माध्यमिक शिक्षा
30,000


20,000
पपीडब्ल्यूडी
15,000


15,000
जल शक्ति विभाग
16,000


16,000
स्वास्थ्य विभाग
10,000


8,179
उद्योग विभाग
11,000


11,000
पशुपालन विभाग 5,980


4,880
पुलिस

14,540


14,540
सहकारिता विभाग
4,080


4,080
ऊर्जा विभाग
4,780


4,780
औद्योगिक विकास विभाग
7,000

5,800
बेसिक शिक्षा


18,000
18,000
श्रम विभाग


3,900

3,900
परिवहन विभाग

3,700

3,700
कुल योग

21,44,980

17,98,537



पौधरोपण के लिए विभागीय तैयारी पूरी हो चुकी है। लक्ष्य के अनुसार तयशुदा स्थानों पर गड्ढे खोदे जा चुके हैं। कुछ विभागों की ओर से अभी लक्ष्य पूरा नहीं किया गया है, ब्योरा भी नहीं दिया गया है। 27 जून को डीएम की अध्यक्षता में इसकी बैठक का आयोजन किया गया है। -डाॅ. सीपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article