{"_id":"592db4214f1c1bdf15bdc45f","slug":"2100-meter-electric-wire-stolen-darkness-in-100-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"2100 मीटर बिजली का तार चोरी, 100 गांवों में अंधेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2100 मीटर बिजली का तार चोरी, 100 गांवों में अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Tue, 30 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपऊ रोड पर नगला केसरी के निकट मंगलवार की आधी रात चोरों ने सहपऊ की 33 केवी मेन लाइन के सात पोलों के तार काटकर चोरी कर लिए। सुबह इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को हुई तो एसडीओ और जेई मौके पर पहुंच गए। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इधर, तार कटने की वजह से सहपऊ कस्बे और सहपऊ क्षेत्र के 100 से अधिक गांव की बिजली 18 घंटो तक गुल रही।
तार काटने की घटना की जानकारी उस समय हुई जब काफी ग्रामीण शौच और घूमने के लिए खेतों की तरफ निकले। पोलों पर लटके कटे तारों को देखकर ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों को सूचित किया, तब अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। अधिकारियों ने मौके पर ही जब तार कटने का आंकलन किया तो पाया गया कि चोरों ने सात पोलों से करीब 2100 मीटर तार काटकर चोरी कर लिया है। इससे सहपऊ और उघई फीडर से जुडे़ करीब सौ से अधिक गांवों में बिजली संकट कायम रहा। भीषण संकट में लोग बिजली न मिलने से काफी परेशान दिखे। लोग लगातार बिजली विभाग को कोसते रहे। एसडीओ हरिओम सोनी ने बताया कि चोरों के तार काटने से विभाग को करीब 1.25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तार कटने की वजह से ही सहपऊ कस्बे और ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा।