{"_id":"5ba3f1e0867a557f685fab7f","slug":"201537470944-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%एक क्लिक’ 23 विभागों से एनओसी व अन्य समस्याओं का निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%एक क्लिक’ 23 विभागों से एनओसी व अन्य समस्याओं का निदान
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। व्यापारियों को अब एक क्लिक पर ही कई विभागों के चक्करों से मुक्ति मिल सकती है। शासन स्तर से निवेश मित्र के नाम से एक पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर 23 विभागों से संबंधित काम डाले गए हैं। व्यापारी अब इस पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकता है। यहां तक कि इस पोर्टल से माध्यम से व्यापारियों को विभिन्न विभागों से मिलने वाली एनओसी के लिए भी चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
इस पोर्टल पर एनओसी के साथ-साथ इंडस्ट्रियल विद्युत कनेक्शन, खाद्य विभाग से लाइसेंस, फायर विभाग से एनओसी आदि सेवाएं दी गई हैं। यहां तक कि शासन स्तर से इन सेवाओं को व्यापारियों को उपलब्ध कराने के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। अगर निश्चित समयावधि में अधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र पर एक्शन नहीं लिया जाता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। यह पोर्टल शासन स्तर से अप्रैल माह में शुरू किया गया था।
निवेश मित्र पोर्टल पर अभी तक व्यापारियों की ओर से बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। वहीं प्रदूषण बोर्ड और फायर सर्विस से एनओसी लेने के प्रार्थना दिए गए हैं। अन्य विभागों से मिलने वाली सुविधाओं पर व्यापारियों का ध्यान नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण व्यापारी वर्ग अन्य विभागों से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित है। इस पोर्टल की मदद से जिले के 88 व्यापारियों ने प्रदूषण विभाग से एनओसी के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
इसमें से 35 व्यापारियों को बोर्ड की ओर से एनओसी जारी कर दी गई है। वहीं अग्निशमन विभाग की ओर से भी दो व्यापारियों को एनओसी जारी की गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर व्यापारी विभागों के चक्करों से बच सकते हैं।
----------------
इन विभागों से मिल रहा लाभ
राजस्व विभाग, जीएसटी, आबकारी विभाग, श्रम विभाग, स्टांप रजिस्ट्रेशन, बांट-माप विभाग, खाद्य विभाग, प्रदूषण बोर्ड, फायर सर्विस, एमएसएमई, विद्युत विभाग, वन विभाग, पब्लिक वर्कस डिपार्टमेंट आदि।
--------------
निवेश मित्र पोर्टल की मदद से व्यापारी आसानी से कई विभागों के चक्करों से बच सकते हैं। वहीं इस पोर्टल पर आवेदन के बाद संबंधित विभाग को समयावधि में प्रार्थना पत्र का निस्तारण करना होता है। इससे व्यापारी को काफी सुविधा रहती है।
-दुष्यंत कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग