{"_id":"5b4ce1c14f1c1b36748b52da","slug":"201531765185-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीतिमा अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीतिमा अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने दिए निर्देश
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
वन विभाग के द्वारा हरीतिमा अभियान 2018 के तहत प्रदेश भर में पौधों को लगाने अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक जिलाधिकारी डॉ. रमा शंकर मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला वृक्षारोपण समिति मुकेश शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार संबंधित विभाग द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी हैं।
जिसके लिए धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद हाथरस को वर्ष 2018-19 में आठ लाख छियासी हजार चौबीस पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें से प्रत्येक विभाग का जनपद स्तर पर लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने हरीतिमा अभियान की समीक्षा के दौरान पौधरोपण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए राजकीय भूमि, ग्राम सभा भूमि, सड़क की पटरी भूमि, नहर पटरी भूमि, निजी स्कूल, कालेज, चिकित्सालय, रेजिडेंट वेलफेयर समितियाें आदि के माध्यम से पौधरोपण अभियान को सफल बनाने निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सासनी, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी समस्त खंड विकास अधिकारी, तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।