फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   201 gram pradhan in the district, 2,164 panchayat sadasy took oath

जिले में 201 प्रधान, 2,164 सदस्यों ने ली शपथ

Tue, 25 May 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
201 gram pradhan in the district, 2,164 panchayat sadasy took oath
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में विजयी ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायतों सदस्यों को मंगलवार को शपथ दिलाई गई। इस क्रम में ब्लॉक सदर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने 30 ग्राम प्रधानों व 322 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वहीं जिले भर में 201 ग्राम प्रधानों व 2164 ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। इन ग्राम प्रधानों को संबंधित सामुदायिक केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित किया गया था।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों के परिणाम आने के बाद से शपथ ग्रहण को लेकर विजयी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को बेसब्री से इंतजार था। शासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले भर की संगठित हुई ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिले भर में 201 ग्राम प्रधानों व 2164 ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से इस शपथ ग्रहण के लिए अधिकारियों को नामित किया गया था। वहीं सेक्टर प्रभारी भी तैनात किए गए थे। इस क्रम में ब्लॉक हाथरस में शपथ ग्रहण की प्रकिया पूरी की गई। इस दौरान बीडीओ रीता सिंह व एडीओ पंचायत केके गौतम ने वीसी के माध्यम से 30 ग्राम प्रधानों व 322 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। बीडीओ व एडीओ पंचायत ने वीसी के दौरान शपथ को पढ़ा और ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों ने इस शपथ को दोहराया।

इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को दिलाई शपथ
कटैलिया, चंद्रगढ़ी, बघना, पैकवाड़ा, मझोला, ककोड़ी, कोका, अल्हैपुर चुरसैन,जलालपुर, गंगचौली, राजपुर, नगला इमलिया, लाड़पुर, लाखनू, सिथरौली, ऐंहन, नूरपुर, भोपतपुर, मिर्जापुर, महौ, बघराया, पुन्नेर, नगला अडू, भदामई, देवी नगर, पवलोई, धौरपुर, पहाड़पुर, नगला खरग, रतनगढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed