फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   2,000 lotus flowers will enhance the beauty of the lakes.

Hathras News: सरोवरों की सुंदरता बढ़ाएंगे 2000 कमल

Sun, 07 Jun 2026 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
2,000 lotus flowers will enhance the beauty of the lakes.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
वर्षा ऋतु के दौरान लगभग 2000 कमल के पौधे कंचना सरोवर सहित जनपद के अन्य सरोवरों में लगाए जाएंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के पॉलीहाउस में इनको तैयार किया जा रहा है। शनिवार को सीडीओ पीएन दीक्षित ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हाईटेक नर्सरी एवं पॉलीहाउस में तैयार की जा रही कमल की पौध का अवलोकन किया।
विज्ञापन

हाईटेक नर्सरी में कमल के फूलों के लिए बीजों का रोपण किया गया है। इस पॉलीहाउस में तालाबों एवं सरोवरों में लगाने के लिए कमल की पौध तैयार की जा रही है। रति का नगला के रहीम स्वयं सहायता समूह द्वारा करीब 2000 कमल के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। सीडीओ ने इनकी गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। इनसे जलाशयों की सुंदरता बढ़ेगी, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed