{"_id":"5e8e080d8ebc3e75d725cc64","slug":"20-other-man-quarantine-who-connected-with-jamaati-hathras-news-ali2309489118","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वाले बीस अन्य लोगों को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वाले बीस अन्य लोगों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला प्रशासन की ओर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए चार जमातियों का यात्रा इतिहास और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जिला प्रशासन व पुलिस ने इन जमातियों के संपर्क में आने वाले 20 लोगों को क्वारंटीन किया है। इनमें से कुछ लोगों को होम क्वारंटीन किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पुलिस ने सासनी क्षेत्र की एक मस्जिद से आठ जमातियों को पकड़ा था।
इन जमातियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इस टेस्ट में चार जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए। इन जमातियों को मुरसान कोविड-1 हॉस्पिटल में भेजा गया। जिला प्रशासन व पुलिस ने इन संक्रमित जमातियों के यात्रा इतिहास और कॉल डिटेल को खंगाला। पुलिस और प्रशासन ने 20 लोगों को क्वारंटीन किया है। इनमें से कुछ लोगों को होम क्वारंटीन किया है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि संपर्क में आने वाले सभी को क्वारंटीन किया जा रहा है।