{"_id":"582df33c4f1c1b5636900780","slug":"2-70-million-sudhrenge-six-state-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.70 करोड़ से सुधरेंगे छह राजकीय कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.70 करोड़ से सुधरेंगे छह राजकीय कॉलेज
अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सेंट अलॉसियस कॉलेज
- फोटो : fb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश वार्ष्णेय
अलीगढ़-हाथरस के आधा दर्जन राजकीय महाविद्यालयों में अब आधारभूत सुविधाओं का ढांचा सुधर सकेगा। सुविधाओं के लिए इन महाविद्यालयों को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है। इन्हें दो करोड़ 70 लाख 38 हजार 698 की कुल धनराशि की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
वित्तीय वर्ष 2016-17 मे राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत अलीगढ़ के राजकीय डिग्री कॉलेज टप्पल अलीगढ़ को 65 लाख दस हजार, महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज, सिकंदराराऊ और हाथरस को 41, 05, 740, राजकीय डिग्री कॉलेज गोंडा, इगलास अलीगढ़ को 41,05,740, एसआरजी राजकीय डिग्री कॉलेज छर्रा अलीगढ़ को 4,10,5740, वीरांगना अवंतीबाई राजकीय डिग्री कॉलेज अतरौली अलीगढ़ को 41,05,739 तथा राजकीय डिग्री कॉलेज खैर अलीगढ़ को 41,05,739 की धनराशि पहली किस्त के रूप में दी गई है।
इस धनराशि से इन कॉलेजों में निर्माण कार्य शुरू हो सकेंगे। इस धनराशि का व्यय संबंधित संस्था के लिए उनके द्वारा भेजे गए और स्वीकृत अनुमोदित स्टेट हायर एजुकेशन प्लान के अनुरूप किया जाएगा।
विज्ञापन
इस धनराशि का व्यय उन्हीं मदों के अंतर्गत किया जाएगा, जिनके लिए धनराशि प्राविधानित है और जिनकी मांग की गई है। निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति की सूचना त्रैमासिक आधार पर शासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
निर्माण से संबंधित काम के लिए शासन ने उप्र राजकीय निर्माण निगम का कार्यदायी संस्था के रूप में निर्धारण किया है। इस संबंध में शासन के संयुक्त सचिव अखिलेश अग्निहोत्री ने शासनादेश भी जारी कर दिया है। संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को भी इसकी जानकारी दी गई है।