फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   खाद्य विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारी उतरे सड़क पर

खाद्य विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारी उतरे सड़क पर

Fri, 24 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खाद्य विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारी उतरे सड़क पर
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी के विरोध में गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने शहर में काले झंडे लेकर जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। इसके बाद सभा में व्यापार मंडल के पदाधिकारयों ने ऐलान किया कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया व्यापारी सांसद और विधायकों को इससे अवगत कराएंगे।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, जिससे उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर गुरुवार को काफी व्यापारियों ने प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में शहर में काले झंडे हाथ में लेकर जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। यह जुलूस नजिहाई बाजार, बारहद्वारी, मोती बाजार, पसरट्टा बाजार, गुड़िहाई बाजार, कमला बाजार के बाद क्रांति चौक पर आकर सभा में तब्दील हो गया। वहां व्यापारी नेता मदनमोहन अपना वालों ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो रक्षाबंधन के त्योहार के बाद व्यापारी सांसद और विधायकों को ज्ञापन देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी योगी सरकार को बदनाम करना बंद करें। इस मौके पर अनुभव अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, हरीशंकर वार्ष्णेय, अरुण माहेश्वरी, राजकुमार अग्रवाल, अभय अग्रवाल, महेशचंद वर्मा, रवि बच्चू गोयल आदि व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन


इधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कि एक अति आवश्यक बैठक सासनी गेट स्थित महक होटल पर हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक बगला ने की। प्रदेश मंत्री योगा पंडित तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे।बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक बागला और जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल ने खाद्य विभाग द्वारा की जा रही शोषण और उत्पीड़न की कार्यवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल तथा नगर महामंत्री राजकुमार वर्मा ने कहा कि अब खाद्य विभाग ने सभी सीमाएं लांग दी हैं। उन्होंने कहा की शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी को ज्ञापन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष अरुण कुलश्रेष्ठ, युवा जिला महामंत्री ललतेश गुप्ता, मुरारी लाल वर्मा, विनोद मित्तल, कपिल अग्रवाल चूना वाले, जयनारायण गर्ग, प्रदीप सारस्वत, दिनेश मेहरवाल, संदीप सेकसरिया, भगवत स्वरूप गर्ग, गौरव बंसल, पीयूष गुड़हा, बलवीर वर्मा, मुकेश बंसल, सुभाष गर्ग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed