फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बिजली महकमे के 12 अवर अभियंताओं का कार्यक्षेत्र बदला

बिजली महकमे के 12 अवर अभियंताओं का कार्यक्षेत्र बदला

Fri, 21 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजली महकमे के 12 अवर अभियंताओं का कार्यक्षेत्र बदला
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


बिजली महकमे में तबादलों और कार्यक्षेत्र में बदलाव का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को 12 और अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया और एक एसडीओ का भी तबादला हो गया। लगातार हो रहे फेरबदल से महकमे में खलबली मची है।

गत दिनों मेें कई एक्सईएन का तबादला हो चुका है। गुरुवार को एसई प्रदीप अग्रवाल का भी तबादला कर दिया गया। शुक्रवार को भी अधीक्षण अभियंता स्तर से 12 अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया। इनमें विद्युत परीक्षण खंड के जेई निर्मल वर्मा को विद्युत वितरण खंड तृतीय हाथरस के 33/11 केवी उपकेंद्र बिलखौरा सासनी के साथ खंड कार्यालय में तकनीकी सहायक के अतिरिक्त कार्यभार, परीक्षण खंड के जेई विनोद कुमार को विद्युत वितरण खंड तृतीय के 33/11 केवी उपकेंद्र बसगोई सासनी, विद्युत वितरण मंडल हाथरस से संबद्ध जेई सुमित कुमार को विद्युत परीक्षण खंड में विनोद कुमार के स्थान पर, संबद्ध जेई लखेंद्र सिंह को विद्युत परीक्षण खंड हाथरस में निर्मल वर्मा के स्थान पर, 33/11 केवी उपकेंद्र मई सादाबाद के जेई जीपी गुप्ता को विद्युत वितरण खंड प्रथम में 33/11 केवी उपकेंद्र काशीराम टाउनशिप व 11/0.4 केवी टाउन नंबर दो का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह जेई नेम सिंह को विद्युत वितरण खंड सादाबाद के 33/11 केवी उपकेंद्र मई, 33/11 केवी उपवकेंद्र ओढ़पुरा के जेई शेर सिंह को विद्युत वितरण खंड तृतीय में 33/11 केवी उपकेंद्र सिकंदराराऊ टाउन व अल्लैदीनपुर का अतिरिक्त कार्यभार, 33/11 केवी उपकेंद्र सिकंदराराऊ के जेई अनिल कुमार को विद्युत वितरण मंडल में तकनीकी सहायक का कार्य एवं तकनीकी सूचनाओं के आदान प्रदान का कार्य, 33/11 केवी उपकेंद्र भोपतपुर के जेई पंकज कुमार चौबे को विद्युत वितरण मंडल त्र्हाथरस से संबद्ध, 33/11 केवी उपकेंद्र कांशीराम टाउनशिप के जेई मुन्नीलाल को विद्युत वितरण खंड तृतीय के 33/11 केवी उपकेंद्र भोपतपुर हाथरस जंक्शन, 33/11 केवी उपकेंद्र सोंखना के जेई तौशीष कुमार को 33/11 केवी सोखना के अतिरिक्त 33/11 केवी उपकेंद्र कोटा का अतिरिक्त कार्यभार तथा 33/11 केवी उपकेंद्र लहरा के जेई अजय गोपाल को 33/11 केवी लहरा के अलावा 132/33/11 केवी ओढ़पुरा का कार्यभार देखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ वीपी सिंह का तबादला

हाथरस।

हाथरस के विद्युत वितरण खंड प्रथम में तैनात एसडीओ द्वितीय वीपी सिंह का तबादला भी कासगंज विद्युत वितरण खंड में एसडीओ प्रथम पद पर कर दिया गया है। इनके स्थान पर यहां कासगंज के एसडीओ हरीश कुमार को भेजा गया है। मुख्य अभियंता वितरण राकेश कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed