फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Admissions did not start in degree colleges

Hathras : यूपी बोर्ड रिजल्ट निकला, डिग्री कॉलेजों में शुरू नहीं हुए एडमिशन, विवि की प्रवेश अधिसूचना का इंतजार

Mon, 05 May 2025 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 12:57 AM IST
सार

इस वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 18333 उत्तीर्ण हुए हैं। यह विद्यार्थी अब उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करने लगे हैं। काफी विद्यार्थी प्रवेश के लिए जानकारी करने के लिए महाविद्यालयों में जाने लगे हैं। 

विज्ञापन
Admissions did not start in degree colleges
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल उत्तीर्ण हुए 18333 विद्यार्थियों को स्नातक में प्रवेश के लिए विवि की अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। वह प्रवेश की जानकारी करने के लिए महाविद्यालय पहुंच रहे हैं। इसी महीने अधिसूचना जारी हो सकती है।

विज्ञापन


जिले में राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि से संबद्ध पांच महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें पीसी बागला डिग्री कॉलेज, आरडी कन्या डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय सादाबाद, महाराणा प्रताप स्नातकोत्तकर महाविद्यालय शामिल हैं। इन महाविद्यालयों में कुल करीब 3200 सीटें हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 18333 उत्तीर्ण हुए हैं। यह विद्यार्थी अब उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करने लगे हैं। काफी विद्यार्थी प्रवेश के लिए जानकारी करने के लिए महाविद्यालयों में जाने लगे हैं।
विज्ञापन


कॉलेज स्टाफ उन्हें जानकारी देता है कि अभी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसपर विद्यार्थी निराश होकर लौट जाते हैं। पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर का कहना है कि अभी स्नातक में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इसी महीने में अधिसूचना जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में स्नातक के यह कोर्स हैं
बीए, बी.कॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए संचालित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed