फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   राजस्व वसूली में सबसे फिसड्डी तहसील हाथरस

राजस्व वसूली में सबसे फिसड्डी तहसील हाथरस

Thu, 25 Apr 2019 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
राजस्व वसूली में सबसे फिसड्डी तहसील हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जिले में राजस्व वसूली को गति देने के लिए लंबे समय से एक ही तहसील में कार्यरत अमीनों की सूची तैयार की जा रही है। इस सूची के आधार पर इन अमीनों का अन्य तहसील क्षेत्रों में तबादला किया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में हाथरस तहसील राजस्व वसूली में सबसे फिसड्डी है।

अब डीएम के सख्त रुख के बाद राजस्व वसूली पर संबंधित अधिकारी विशेष नजर बनाए हुए हैं। जिले में राजस्व वसूली को लेकर बेहद दयनीय स्थिति बनी हुई है। यहां राजस्व वसूली में लगे अमीन व संबंधित अधिकारी इस ओर से अपनी आंखें मूंद कर बैठे हुए है। जिले में 9 विभागों के तहत करोड़ों रुपये की वसूली बाकी है।
विज्ञापन


सभी विभागों की हजारों की संख्या में आरजी जारी है। अब इस मामले में डीएम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। डीएम ने सभी एसडीएम को अपनी अपनी तहसीलों में पिछले पांच साल से तैनात अमीनों की सूची बनाने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची के आधार पर इन सभी अमीनों को तहसीलों में अदला-बदली की जाएगी। अमीनों की राजस्व वसूली की प्रत्येक सप्ताह संबंधित एसडीएम अपनी तहसील कार्यालय में समीक्षा भी करेंगे।

राजस्व वसूली की स्थिति एक नजर में
हाथरस तहसील
विद्युत देय - 238714014
स्टांप देय - 16796140
व्यापार कर- 484836833
मनोरंजन कर- 3473335
वाहन कर - 12358816
नगर पालिका- 1439076
खनन देय - 9251480
बैंक - 8048281099775
मंडी समिति - 0

सादाबाद तहसील
विद्युत देय - 138670061
स्टांप देय - 20827690
व्यापार कर- 52262366
मनोरंजन कर- 1734241
वाहन कर - 4462413
नगर पालिका- 0
खनन देय - 1969510
बैंक - 1309951508
मंडी समिति-- 4825172

सिकंदराराऊ तहसील
विद्युत देय - 39767661
स्टांप देय - 3189145
व्यापार कर- 96612089
मनोरंजन कर- 0
वाहन कर - 2937256
नगर पालिका- 0
खनन देय - 10353520
बैंक - 573206771
मंडी समिति- 4924739

सासनी तहसील
विद्युत देय - 12707324
स्टांप देय - 2387409
व्यापार कर- 35737221
मनोरंजन कर- 0
वाहन कर - 1639432
नगर पालिका- 0
खनन देय - 375580
बैंक - 223241573
मंडी समिति- 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed