{"_id":"5b7b0f7842c79246753424cd","slug":"181534791544-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से नदारद दो सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से नदारद दो सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, सस्पेंड
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान पर इन-दिनों शासन की सीधी निगाह है। स्वच्छता को लेकर जिला पंचायतराज विभाग के अधिकारी सतर्क हैं। इसे लेकर कार्रवाई का दौर तेज है। डीपीआरओ शहनाज अंसारी ने पिछले एक माह से गैर हाजिर दो सफाई कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से अन्य सफाई कर्मियों में खलबली मची हुई। विभागीय स्तर पर अभी लापरवाह सफाई कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई विभागीय स्तर से की जाएगी।
हाथरस ब्लॉक के गांव बूलगढ़ी में तैनात सफाई कर्मी रंजीत सिंह पिछले एक माह से गांव में सफाई करने नहीं पहुंच रहा था। इसे लेकर कई बार ग्रामीणों ने कार्यालय में शिकायत की। कार्यालय स्तर से सफाई कर्मी को भी ड्यूटी स्थल पहुंचने की सूचना दी गई, लेकिन वह तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचा। ऐसा ही हाल सिकंदराराऊ ब्लॉक के गांव बरतर खास का है।
यहां भी पिछले एक महीने से गांव में तैनात सफाई कर्मी सोनू सफाई के लिए नहीं पहुंचा। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने कार्रवाई की है। डीपीआरओ ने दोनों सफाई कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं विभागीय स्तर पर लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है।