फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   180 bigha crop drowned due to cutting of Rajbaha track

Hathras News: रजबहा की पटरी कटने से 180 बीघा फसल डूबी

Mon, 05 Jun 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 05 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
180 bigha crop drowned due to cutting of Rajbaha track
सादाबाद के आरती में रजबहा की पटरी कटने से फसल में भरा पानी।  संवाद - फोटो : samvad
बहरदोई क्षेत्र में रजबहा की पटरी कटने से कई किसानों की करीब 180 बीघा फसल पानी में डूब गई। पटरी को जेसीबी की मदद से दुरुस्त कराकर पानी की रोकथाम की गई। रजबहे के पानी ने किसान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन




शनिवार की देर शाम सहपऊ रजबहा में पानी छोड़ा गया था। पानी के तेज बहाव के चलते गांव आरती के निकट इसकी पटरी कट गई। महेंद्र सिंह, सतीश, अमर सिंह आदि किसानों की बाजरा, कपास और चरी की करीब 180 बीघा फसल पानी में डूब गई। फसलों में पानी जाता देख किसानों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन





आनन-फानन किसान पानी की रोकथाम की कोशिश में जुट गए, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह रुका ही नहीं। रात भर फसलों में पानी जाता रहा। किसानों ने एसडीएम संजय कुमार को सूचना दी। एसडीएम ने सिंचाई विभाग को इसकी जानकारी दी थी। सुबह अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। नायब तहसीलदार अजय संतोषी ने बताया है कि पटरी कट जाने से करीब 15 हेक्टेयर फसल में पानी भर गया था। पटरी को दुरुस्त करा दिया गया है। बाजरा की फसल को कोई क्षति नहीं पहुंची है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed