{"_id":"5a525b024f1c1bd4178b56c1","slug":"18-lakh-dues-electricity-gully-of-the-mandi-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख का बकाया, मंडी समिति की बिजली की गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 लाख का बकाया, मंडी समिति की बिजली की गुल
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी दफ्तरों पर चल रहे लाखों के बकाए पर भी बिजली महकमा सख्त है। 18 लाख रुपये का बकाया होने के कारण बिजली महकमे ने दो दिन पहले अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति की बिजली को गुल कर दिया। बकाया जमा न होने के कारण अभी तक बिजली न आने से मंडी कर्मी परेशानी झेल रहे हैं।
जिले में बिजली महकमे का कुल करीब 400 करोड़ का बकाया चल रहा है। इनमें से काफी बकाया सरकारी विभागों पर भी है। इस बकाए को वसूलने के लिए अब महकमा पूरा जोर लगा रहा है। पिछले महीने महकमे ने लाखों के बकाए के चलते कई स्वास्थ्य केंद्रों की बिजली को ठप कर दिया था, जिसे डीएम के निर्देश के बाद बहाल कराया गया था। इसी तरह फिर से महकमे ने शहर में अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति की बिजली को दो दिन पहले गुल करा दिया है।
18 लाख के बकाए के चलते मंडी समिति का कनेक्शन काट दिया गया। बिजली न मिलने से आढ़तियों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है। बिजली चलित कई उपकरण शोपीस बन गए हैं। एसडीओ गोपीचंद्र भास्कर ने बताया कि मंडी समिति पर 18 लाख का बकाया था, इस वजह से बिजली काटी गई है। 18 लाख में से अभी तक सिर्फ दो लाख रुपया जमा हुआ है। बकाया पूरा मिलने के बाद ही मंडी समिति की बिजली को सुचारु किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही पुलिस थानों और स्वास्थ्य केंद्रों को छोड़कर अन्य सरकारी दफ्तरों की बिजली को बकाया जमा न करने पर गुल किया जा सकता है।