फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आढ़ती संघ ने किया कॉलेज की जमीन पर कब्जे का विरोध

आढ़ती संघ ने किया कॉलेज की जमीन पर कब्जे का विरोध

Wed, 13 Feb 2019 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
आढ़ती संघ ने किया कॉलेज की जमीन पर कब्जे का विरोध

विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
एमएलडीवी इंटर कॉलेज के सामने स्थित भूखंड का मसला अभी शांत नहीं हो रहा। अब इस सिलसिले में मंडी समिति हाथरस में आढ़तियों ने एक सभा 13 फरवरी बुधवार को दोपहर तीन बजे बुलाई है। इधर, पुलिस इस मामले में संबंधित लोगों को पाबंद करने की तैयारी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि एमएलडीवी इंटर कॉलेज के सामने एक भूखंड पड़ा है। सरस्वती इंटर कॉलेज का प्रबंधन इसे अपनी भूमि बताता है और एमएलडीवी का प्रबंधन इसे अपनी भूमि बताता है। दो दिन पहले इसे भूखंड को लेकर खासा हंगामा हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने भी यही आरोप पहले पक्ष पर लगाए थे। मंगलवार को भी इस मामले में पुलिस पहुंची थी और एक विद्यालय के बच्चों को ग्राउंड से हटा दिया था। इस मामले में एमएलडीवी इंटर कॉलेज की ओर से एबीवीपी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया था और कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब इसे लेकर आढ़तिया एसोसिएशन के महामंत्री उमाशंकर वार्ष्णेय ने बताया कि एमएलडीवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा सरस्वती इंटर कॉलेज की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। यह सार्वजनिक धार्मिक सभा का अंग है, जोकि सार्वजनिक धार्मिक सभा का अंग है। यह मंडी समिति के आढ़तियों द्वारा संचालित है। इसे लेकर एक सभा मंडी समिति के ऑफिस सभागार मेें होगी और इस असामाजिक कार्यों का भरपूर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed