{"_id":"5990922f4f1c1b431c8b4721","slug":"171502646831-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर मथुरा के लिए दौड़ेंगी पांच अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर मथुरा के लिए दौड़ेंगी पांच अतिरिक्त बसें
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर हाथरस डिपो बृजनगरी मथुरा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। वहीं पहले से संचालित की जा रहीं बसों के फेरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
15 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व मथुरा सहित प्रदेश भर में मनाया जाएगा। हाथरस में जन्मोत्सव की धूम रहेगी। जगह जगह श्रीकृष्ण भक्ति गीत संगीत व धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा।
चूंकि, श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कान्हा का जन्मोत्सव काफी बड़े रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इसलिए हाथरस और आसपास के जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालु मथुरा के लिए रवाना होंगे। इसलिए मथुरा तक पहुंचने में यात्रियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए पहले से संचालित पांच बसों के फेरे बढ़ाने और अतिरिक्त रूप से पांच बसें और दौड़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
अगर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है तो दस से अधिक बसें भी संचालित कराई जा सकती हैं। बस स्टेशन प्रभारी बीरी सिंह ने बताया कि बृजनगरी मथुरा से हाथरस जिला भी सटा हुआ है। यहां से काफी संख्या में भक्त मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए जाते हैं, इसलिए बसों और उनके फेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।