फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   17 roads in the district to be widened at a cost of 341 crore.

Hathras News: 341 करोड़ से चौड़ी होंगी जिले की 17 सड़कें

Fri, 26 Jun 2026 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
17 roads in the district to be widened at a cost of 341 crore.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
पीडब्ल्यूडी ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की 17 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन सड़कों पर लगभग 341.22 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

हाथरस सदर, सादाबाद और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर इन सड़कों का चयन किया गया है। इन मार्गों के चौड़ीकरण से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा के अनुसार सभी प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं। वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होते ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


हाथरस सदर विधानसभा की सात सड़कें
हाथरस विधानसभा क्षेत्र में 72.87 किलोमीटर लंबाई की सात सड़कों का चौड़ीकरण होगा। इन कार्यों पर 156.15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें हाथरस-बड़ौजी कोटा मार्ग, एनएच-93 से हाथरस शहरी आबादी भाग, नगला भूस से उम्मेद नगर मार्ग, तालाबपुर से कंचना (मथुरा सीमा) मार्ग, एनएच-93 से पापरी चन्द्रगढ़ी गढ़ीजैनी मार्ग, सासनी जलसेर मार्ग, गिजरोली से अल्लेहपुर मार्ग तथा एनएच-93 से कटवारई हाथरस जलेसर मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादाबाद की पांच सड़कें
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से 44.51 किलोमीटर लंबाई की पांच सड़कों का प्रस्ताव है। इनकी अनुमानित लागत 92.05 करोड़ रुपये है। इनमें मुरसान- इगलास मार्ग, सादाबाद से पुरा मार्ग, एनएच-93 से मांगर, सहपऊ शिकोहाबाद मार्ग तथा मुसमान पचैंटी पहलावत मार्ग प्रमुख हैं।


सिकंदराराऊ की सड़कें

सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में 43.27 किलोमीटर लंबाई की पांच सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है, इन पर 93.02 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्तावित मार्गों में पीडब्ल्यूडी किमी-186 से आलमपुर-लिलहावाजिदपुर मार्ग, हाथरस जंक्शन से पवलई पहाड़पुर नहों मार्ग, पुरदिलनगर से हसायन मार्ग, रति का नगला-हसायन से गोंडा मार्ग तथा भैंकुरी महाराज मार्ग शामिल हैं।

160.65 किमी लंबाई की कुल 17 सड़कें
341.22 करोड़ रुपये इनकी अनुमानित लागत
हाथरस विधानसभा : 72.87 किमी लंबी सड़कें, 156.15 करोड़ रुपये
सादाबाद विधानसभा : 44.51 किमी लंबी सड़कें, 92.05 करोड़ रुपये
सिकंदराराऊ विधानसभा : 43.27 किमी लंबी सड़कें, 93.02 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed